कोविशील्ड (Covishield) की दो डोज के बीच अंतर पहले 6-8 हफ्ते का था. कोविड वर्किंग ग्रुप की सिफारिश के मुताबिक भारत में अब इसे बढ़ाकर 12-16 सप्ताह कर दिया गया है.
नई दिल्ली: कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड (Covishield) की दो डोज के बीच का अंतर बढ़ाया गया है लेकिन कभी लोगों को अभी भी इस बारे में कन्फ्यूजन है. सबसे बड़ा कन्फ्यूजन इस बात का है कि जो लोग नए नियमों से पहले ही अपॉइंटमेंट बुक कर चुके हैं उनका क्या होगा? इस बाबत कोविन पोर्टल पर भी जानकारी दी गई है.
नए अंतर के हिसाब से बुक करें अपॉइंटमेंट
कोविशील्ड (Covishield) की दो डोज के बीच का अंतर बढ़ाने के साथ ही फैसला लिया गया है कि जिन्होंने पहले से दूसरी कोरोना डोज (कोविशील्ड की) के लिए अपॉइंटमेंट बुक कर दिया है, उनका अपॉइंटमेंट कैंसल नहीं किया जाएगा. यानी जिनको भी कोविशील्ड कोरोना वैक्सीन (Covishield Corona vaccine) की दूसरी डोज लेनी है वे नए अंतर के हिसाब से ही अपॉइंटमेंट बुक करें.
