Coronavirus vaccine: क्या वैक्सीन लगवाने के बाद नहीं करना है शराब का सेवन?

 

कई वायरल मैसजों में कहा गया है कि अगर वैक्सीन की डोज लगवान के बाद शराब का सेवन किया गया तो वैक्सीन का प्रभाव कम पड़ सकता है। हालांकि हेल्थ मिनिस्ट्री ने ऐसी कोई बात नहीं कही है। 

नई दिल्ली. देश में इन दिनों कोरोना वैक्सीनेशन तीव्र गति से चल रहा है। अब कोरोना वैक्सीनेशन का तीसरा फेज भी शुरू हो चुका है। कोरोना वैक्सीनेशन सेंटर्स के बाहर हर दिन बड़ी संख्या में लोगों की कतारें देखी जा सकती है। हालांकि कोरोना वैक्सीन को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर तमाम तरह के दावे किए जा रहे हैं, उन दावों में से एक दावा ये भी है कि वैक्सीन की डोज लेने के बाद एक महीने तक शराब का सेवन नहीं करना है।

शराब के शौकीन लोग इस तरह के वायरल दावों से काफी परेशान है। वजह है कि जान बचाने के लिए वैक्सीन भी जरूरी है और शराब का शौक भी वो नहीं छोड़ सकते। हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको बताएंगे कि क्या वैक्सीन लेने के बाद शराब का सेवन कर सकते हैं या नहीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post